एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। डिवोशनल फिल्म हनुमान अंश ने 7 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। दो हफ्तों तक धीमी कमाई करने के बाद फिल्म ने तीसरे हफ्ते से कलेक्शन की रफ्तार तेज हुई और फिर फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दुनियाभर में जबरदस्त कमाई की।
हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 59
सैकनिल्क के मुताबिक, हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने पहले दिन 10 लाख रुपये की कमाई के साथ खाता खोला था। फिल्म ने दो हफ्तों तक लाखों में ही कलेक्शन किया। यहां तक कि फिल्म के शो भी कम हो गए थे। लेकिन फिर तीसरे हफ्ते से इसकी कमाई ने रफ्तार पकड़ी।