एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर इस समय विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) की डिवोशनल ड्रामा 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) का फुल ऑन जोर देखने को मिल रहा है। धीमी शुरुआत के बाद, फिल्म की कमाई में तीसरे हफ्ते में जो जबरदस्त उछाल आया उससे हर कोई हैरान रह गया।
सिर्फ 2 करोड़ रुपये था बजट
अब यह फिल्म अपने आठवें हफ्ते में प्रवेश कर चुकी है और कमाई है कि रुकने का नाम ही नहीं ले रही। हनुमान अंश ने पहले दिन मात्र 2 लाख रुपये का कलेक्शन किया था और दूसरे हफ्ते 40 लाख की कमाई के साथ ये थिएटर से उतरने वाली थी।