एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नीम करौली बाबा (Neem Karoli Baba) यानी नीब करौरी बाबा (Neeb Karori Baba) पर आधारित फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) के चर्चे पूरे देश में हो रहे हैं। जिस फिल्म को शुरुआती दो हफ्तों में फ्लॉप करार दिया गया था, वो भारत की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म बन गई है।
महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश 40 दिन बाद भी करोड़ों की कमाई कर रही है। इस फिल्म ने सातवें हफ्ते में भी इतिहास रच दिया है। कमाई में तगड़े उछाल के साथ फिल्म का नया रिकॉर्ड बन गया है।