एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नीम करौली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म हनुमान अंश की जय-जयकार पूरी दुनिया में हो रही। यह फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है और अब मेकर्स इसके अगले पार्ट पर काम कर रहे हैं। बीते दिनों फिल्म की निर्माता नम्रता सिंह ने बातों ही बातों में यह हिंट दिया था कि वह नीम करौली बाबा से आध्यात्मिक तौर पर जुड़े लोगों से दूसरे पार्ट का हिस्सा बनने के लिए बातचीत कर रही है, जिसमें विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा जैसे सितारों के नाम शामिल है।