एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्म हनुमान अंश के दूसरे पार्ट के पर्दे पर रिलीज होने का फैंस बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे पार्ट में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी नजर आ सकते हैं, जिसके बारे में हाल ही में फिल्म के निर्माता नम्रता सिंह ने बात की और बताया कि उनकी बातचीत स्टार कपल से हुई है।