एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar )और सैफ अली खान हिंदी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ियो में से एक हैं। दोनों ने साथ में मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, कीमत, तू चोर मैं सिपाही और टशन सहित लगभग 7 फिल्मों में साथ काम किया।
अब बॉलीवुड के ये दो सुपरस्टार्स प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म हैवान (Haiwaan) के साथ बड़े परदे पर लौटे हैं, जो एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। हैवान के साथ अक्की और छोटे नवाब सिनेमाघरों में वही टशन दिखा पाए हैं या नहीं, इस पर ऑडियंस ने अपना फैसला सुना दिया है।