Entertainment
शनिवार को बदला Haiwaan की कमाई का गणित, 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर' के बीच Box Office पर की शॉकिंग कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर क्राइम थ्रिलर हैवान ने 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। पहले दिन फिल्म ने एवरेज कमाई की और अब दूसरे दिन आइए जानते हैं इसने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन
लेखक Ekta Gupta131K पढ़े गए
-1789266705868.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर क्राइम थ्रिलर हैवान ने 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। पहले दिन फिल्म ने एवरेज कमाई की और अब दूसरे दिन आइए जानते हैं इसने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है?
हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
सैकनिल्क के मुताबिक, 'हैवान' ने पहले दिन उम्मीद से कम 3 करोड़ रुपये से खाता खोला। यह कमाई 7,224 शोज और 11% की ऑक्यूपेंसी के साथ हुई। वहीं अब दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसकी कमाई में बढ़त की बजाय गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म ने शनिवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।


-1795263613876.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
