एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संगीत हमारी सभी भावनाओं को व्यक्त करता है। सिनेमा में संगीत के बनने का सिलसिला सदियों पुराना है और कई गाने ऐसे बने हैं, जो कभी रुला देते हैं तो कभी हंसा देते हैं। कुछ गाने मन में प्रेम भी जगाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो असल में अकेलेपन के दर्द को बयां करता है और इस गाने का किस्सा भी काफी दिलचस्प है।