एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता (Sunita Ahuja) के रिश्तों में लंबे समय से खटास चल रही है। एक तरफ जहां गोविंदा हमेशा बचाव करते और चीजों पर पर्दा डालते नजर आए वहीं उनकी पत्नी सुनीता ने खुलकर अपनी बात रखी।
वहीं उनकी बहू यानी कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) अक्सर अपनी मामी सुनीता के सपोर्ट में बोलती नजर आईं। अब कश्मीरा का लेटेस्ट बयान फिर से वायरल हो रहा है। बीते दिनों कश्मीरा को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां पैपराजी ने उनसे उनके ट्रैवल प्लान के बारे में पूछा।