एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तापसी पन्नू की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'गांधारी' नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने के बाद से ही चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म में तापसी ने बानी नाम की महिला का लीड रोल निभाया है।
क्या है फिल्म की कहानी?
यह फिल्म बानी नाम की एक मां की कहानी है, जिसकी बेटी रेलवे स्टेशन पर अगवा हो जाती है और अपनी बच्ची को बचाने की कोशिश में वह अपनी आंखों की रोशनी खो बैठती है।