एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। प्रभास (Prabhas) के जन्मदिन पर 23 अक्टूबर को उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म फौजी का टीजर रिलीज किया गया था। रिलीज के साथ ही फौजी का टीजर विवादो में घिर गया है। सुभाष चंद्र बोस के परपोते और पश्चिम बंगाल में भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष चंद्र कुमार बोस ने इतिहास को तोड़ मरोड़कर पेश करने की वजह से निर्माता से फिल्म के टीजर को हटाने की मांग की है।