एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धर्मात्मा', 'कुरबानी' और 'जानबाज' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर बॉलीवुड के ओरिजिनल काउबॉय फिरोज खान की मुलाकात 1960 के दशक की शुरुआत में एक पार्टी में सुंदरी से हुई थी। सुंदरी अपनी पहली शादी से अलग हो चुकी थीं और उनकी एक बेटी, सोनिया थी। फिरोज खान को उनसे पहली ही नजर में प्यार हो गया।
दोनों ने पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया और 1965 में शादी कर ली। उनके दो बच्चे हुए - 1970 में बेटी लैला और 1974 में बेटा फरदीन खान। उनका परिवार खुशहाल था। फिर फिरोज खान काम के सिलसिले में बैंगलोर चले गए।