एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अक्षय खन्ना ने धुरंधर के गाने FA9LA से सोशल मीडिया पर मानों तहलका ही मचा दिया था। एक्टर को अपनी रैंडम स्टाइल और स्वैग के लिए जाना जाता है। आज आपको अक्षय खन्ना के ऐसे ही एक पॉपुलर गाने के बारे में बताएंगे।
साल 2002 में आई थी फिल्म
ये गाना अपने दौर में जबरदस्त हिट हुआ था। हम बात कर रहे हैं साल 2002 में आई रोमांटिक-थ्रिलर हमराज (Humraaz) की जिसमें अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) ने नेगेटिव रोल निभाया था। इस मूवी का गाना 'बर्दाशत नहीं कर सकता, अब दूर नहीं रह सकता' (Bardaasht) उनके इसी बेबाक और जुनूनी अंदाज को दिखाता है जिसके लिए वो जाने जाते हैं।