एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित और नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायणम्' को लेकर इस वक्त खूब चर्चा चल रही है। फिल्म की रिलीज डेट बिल्कुल नजदीक आ गई है।
ऐसे में मेकर्स भी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म को वर्ल्डवाइड रिलीज किया जा रहा है और इंटरनेशनल लेवल पर भी फिल्म अपना जलवा दिखाने को तैयार है। अब हाल ही में फिल्म से जुड़ी कुछ खास जानकारियां रॉकिंग स्टार यश ने साझा की है।