एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) एक दशक बाद टेलीविजन पर वापसी के लिए तैयार हैं। इस बार वे लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस बांग्ला को होस्ट करते नजर आएंगे।
सौरव गांगुली ने अपने करियर के दौरान कई टेलीविजन शो होस्ट किए हैं। अब लगभग 10 साल बाद इस पर वापसी करने के लिए एक्टर खास एक्साइटेड नजर आए। पहली बार एंडेमोल शाइन इंडिया (Endemol Shine India) के साथ जुड़ना और इस प्रोजेक्ट के बारे में उन्होंने अपना अनुभव शेयर किया।