एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) साउथ सिनेमा को वो सितारे हैं, जो पर्दे पर आते ही दमदार अभिनय की वजह से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लेते हैं। इस बार पैन इंडिया स्टार ने सिर्फ भारतीयों का ही नहीं, बल्कि अंतराष्ट्रीय मंच पर भी अपना जलवा बिखेरा। महाराजा और बत्था जैसी फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके विजय ने 54वें एमी इंटरनेशनल अवॉर्ड में भारत का मान बढ़ाते नजर आए।