Entertainment
'हमारी फैमिली को धमकी...', Eisha Singh से ब्रेकअप पर बोले अविनाश मिश्रा; चीटिंग के बाद खुद को बताया गुनाहगार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर अविनाश मिश्रा और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा सिंह के ब्रेकअप की खबरें पिछले कुछ दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बीते दिनों जब अविनाश ने एक
लेखक Tanya Arora73K पढ़े गए

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर अविनाश मिश्रा और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ईशा सिंह के ब्रेकअप की खबरें पिछले कुछ दिनों से लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बीते दिनों जब अविनाश ने एक क्लब में बेवफाई का गाना बजवाया तो ईशा ने बिना नाम लिए सच सामने रखने की बात कही थी।
ईशा के मुंहबोले भाई और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रजत दलाल ने भी अविनाश को खूब खरी खोटी सुनाई थी। अब बढ़ते विवाद के बाद खुद अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह से अलग होने की खबर पर मुहर लगाई है। उन्होंने ब्रेकअप की पूरी जिम्मेदारी भी ली।



