एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में शामिल हो चुकी हैं, जो अब फिल्मों को अपने दम पर चलाती हैं। ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री और स्त्री 2 के बाद अब श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) फिल्म ईठा (Eetha) में महाराष्ट्र की मशहूर लावणी और तमाशा कलाकार 'विठाबाई' का चैलेंजिग किरदार निभा रही हैं।
जब इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, तो फैंस श्रद्धा कपूर की दमदार एक्टिंग देखकर हैरान रह गए थे, जिसके बाद ऑडियंस को ट्रेलर का इंतजार था। ईठा का ट्रेलर कब रिलीज होगा, अब फैंस की फेवरेट हीरोइन ने इस पर से भी पर्दा उठा दिया है।