एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धड़कपुर गांव में हालात अब पहले जैसे नहीं रहे। 25 साल से क्राइम फ्री रहा ये गांव अब अपराधियों का गढ़ बन चुका है। प्राइम वीडियो की सफल वेब सीरीज दुपहिया के दूसरे सीजन की घोषणा मेकर्स ने कर दी है।उन्होंने वेब सीरीज की रिलीज डेट से पर्दा उठाया और साथ ही ये भी बताया कि सीरीज के सेकंड सीजन में भोजपुरी के सबसे बड़े सुपरस्टार की एंट्री होने जा रही है।