एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। इस बात में कोई डाउट नहीं है कि अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' (Drishyam 3) इस साल की मचअवेटेड फिल्मों में से एक है। वहीं बॉक्स ऑफिस रिलीज के बाद इसका वैसा ही प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।
पहले दिन जबरदस्त ओपनिंग के बाद, दृश्यम 3 ने रिलीज के सिर्फ दो दिनों में ही भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। दर्शकों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स ने इस फ्रैंचाइजी के आखिरी चैप्टर को एक शानदार शुरुआत दी है।