एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म 'दृश्यम द कॉन्क्लूजन' (Drishyam The Conclusion) ने सात दिनों में मोहनलाल की 'दृश्यम 3' के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
भले ही अजय देवगन की दृश्यम, मलयालम फिल्म की हिंदी रीमेक है, लेकिन अभिषेक पाठक ने तीसरी फिल्म को ओरिजिनल दृश्यम 3 से अलग बनाया और इसका क्लाइमैक्स भी बिल्कुल अलग है। दोनों फिल्में करीब 4 महीने के गैप में रिलीज हुईं।