एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म दृश्यम फ्रेंचाइजी (Drishyam 3) अपने आखिरी और फाइनल चैप्टर की तरफ बढ़ रही है। इसका तीसरा पार्ट 'दृश्यम: द कंक्लूजन' इसी हफ्ते 2 अक्टूबर को रिलीज होगा।
फिल्म की एडवांस बुकिंग 6 दिन पहले 27 सितंबर को खोल दी गई थी। कलेक्शन में वाकई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। ऐसा लग रहा है कि 2 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर तूफान आने वाला है।