एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूज़न' (Drishyam 3) 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई और लगातार अच्छा कलेक्शन कर रही है।
दृश्यम 3 अब 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। अब,ओरिजिनल मलयालम 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी में मुख्य भूमिका निभाने वाले मोहनलाल ने अजय देवगन और फिल्म की टीम के लिए एक दिल को छू लेने वाला मैसेज लिखा है।