एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर 'उड़ता तीर' पहले 9 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब फिल्म के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है और अब फिल्म दो हफ्ते बाद थिएटर्स में आएगी।
मेकर्स ने पोस्टपोन की फिल्म की रिलीज डेट
'उड़ता तीर' (Udta Teer) अपने ट्रेलर और चल रहे प्रमोशन से काफी चर्चा बटोर रही है। फिल्म को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, इसलिए मेकर्स ने समझदारी भरा फैसला लेते हुए इसकी रिलीज डेट 23 अक्टूबर कर दी है। इससे फिल्म को रिलीज के लिए बेहतर समय और ज्यादा स्क्रीन मिलेंगी, जबकि अचानक भीड़-भाड़ वाले मार्केट में स्क्रीन के लिए समझौता नहीं करना पड़ेगा।