एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने कथित मीठी नदी डीसिल्टिंग घोटाले के सिलसिले में एक्टर डिनो मोरिया को गिरफ्तार किया है।
क्या है मामला?
यह मामला मुंबई की मीठी नदी से गाद निकालने और उसके कायाकल्प के लिए दिए गए कॉन्ट्रैक्ट्स से जुड़ा है। जिसमें पैसों के लेनदेन में कुछ कथित गड़बड़ियां सामने आईं। जांचकर्ता कॉन्ट्रैक्टर्स, बिचौलियों और सिविक अधिकारियों की कथित भूमिका की जांच कर रहे हैं, जिसमें यह भी जांच की जाएगी कि कॉन्ट्रैक्ट्स कैसे दिए गए और पेमेंट कैसे किए गए।