एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ अपने 'ऑरा इंडिया टूर' के तहत 30 अक्टूबर को दिल्ली में परफॉर्म करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि ऐसी खबरें सामने आई थीं कि दिल्ली पुलिस से इस कॉन्सर्ट को मंजूरी नहीं मिली है, लेकिन अब किसी तरह पुलिस ने अनुमति दे दी है। अब यह पहले बनाई गई योजना के मुताबिक ही होगा।
इस पूरे मामले को लेकर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने अपने सोशल मीडिया पर मजेदार अंदाज में रिएक्शन दिया था।