एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह की 'धुरंधर' डुओलॉजी बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्म फ्रैंचाइजी में से एक है, लेकिन फिल्ममेकर तिग्मांशु धूलिया की इन फिल्मों और उनकी सफलता के बारे में अलग राय है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान, फिल्ममेकर ने कहा कि 'धुरंधर' की 'कोई कहानी नहीं' थी और उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कहानी कहने की कला के खत्म होने को पूंजीवाद से भी जोड़ा।