एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्में धुरंधर (Dhurandhar) और धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) यूं तो बॉक्स ऑफिस पर खूब सफल रही थीं, लेकिन इन फिल्मों को प्रोपेगेंडा भी बताया गया था।
फिल्म में अजय सान्याल की भूमिका निभाने वाले आर माधवन (R Madhavan) ने अब इसे प्रोपेगेंडा बताने वालों को करारा जवाब दिया है। उनसे 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' के बारे में भी बात की जिसके बारे में कई लोगों का कहना था कि उसमें भारतीय होने पर बहुत ज्यादा जोर दिया गया था।