एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म धुरधंर: द रिवेंज (Dhurandhar The Revenge) बॉक्स ऑफिस पर 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। विश्वभर में आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म को दर्शकों का बहुत प्यार मिला।
इस फिल्म के गाने और को भी वर्ल्डवाइड लोगों ने काफी पसंद किया। अब वर्ल्डवाइड 1850 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस  करने वाली फिल्म के गानों और साउंड ट्रैक को ग्रैमी अवॉर्ड्स की अलग-अलग कैटेगरी में सबमिट करने की खबर सामने आ रही है।