Entertainment
Dhoom 4 में लीड रोल निभाएंगे रणबीर कपूर? एक्टर ने Ramayana के प्रमोशन के दौरान खोला राज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सालों से ऐसी अफवाहें आ रही थीं कि एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) 'धूम 4' (Dhoom 4) का हिस्सा होंगे। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वह यश राज फिल्म्स की मशहूर एक्शन फ्रैंचाइजी के अगले
लेखक Surabhi Shukla56K पढ़े गए
-1785077536651.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सालों से ऐसी अफवाहें आ रही थीं कि एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) 'धूम 4' (Dhoom 4) का हिस्सा होंगे। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वह यश राज फिल्म्स की मशहूर एक्शन फ्रैंचाइजी के अगले चैप्टर में लीड रोल निभाएंगे। अब फाइनली एक्टर ने इस पर रिएक्ट किया है।
हाल ही में रणबीर ने डायरेक्टर नितेश तिवारी, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और को-स्टार यश के साथ 'रामायण' को प्रमोट करने के लिए सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में हिस्सा लिया था। इस इवेंट के दौरान बातचीत में उन्होंने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी दी। भविष्य के प्रोजेक्ट्स पर चर्चा करते हुए, उन्होंने 'धूम 4' में शामिल होने की बात से इनकार किया।
-1795352876945.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

-1795347125699.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
