Entertainment
आ गया रिजल्ट! मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल Dhamaal 4? हैरान कर देगा Box Office कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4) बिना किसी प्रमोशन या शोर शराबे के 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने थिएटर्स में सफलतापूर्वक 10 दिन पूरे कर लिये हैं और आइए अब द
लेखक Ekta Gupta127K पढ़े गए

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4) बिना किसी प्रमोशन या शोर शराबे के 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने थिएटर्स में सफलतापूर्वक 10 दिन पूरे कर लिये हैं और आइए अब देखते हैं फिल्म ने 11वें दिन कितना कलेक्शन किया है।
धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11 (Dhamaal 4 Box Office)
सैकनिल्क के मुताबिक, अजय देवगन (Ajay Devgn) की कॉमेडी फिल्म ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये के साथ Box Office पर ओपनिंग की थी। इसके बाद दूसरे दिन 22 करोड़ रुपये से ज्यादा और तीसरे दिन 28 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। हालांकि चौथे दिन फिल्म की कमाई का ग्राफ गिरा लेकिन वीकेंड पर फिल्म ने डबल डिजीट में ही कमाई की।
-1795363251893.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795356611999.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795352876945.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
