एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दशहरे के शुभ अवसर पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक कंबाइन पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी बेटी का नाम अनाउंस किया। इस खास मौके पर दोनों ने अपने परिवार की एक प्यारी-सी तस्वीर भी फैंस के साथ शेयर की।
दीपिका-रणवीर ने दशहरे पर रखा अपनी बेटी का नाम
शेयर की गई खूबसूरत तस्वीर में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), उनकी बड़ी बेटी दुआ और उनकी नवजात बेटी नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ कपल ने एक इमोशनल कैप्शन लिखा और अपनी बेटी का नाम अनाउंस किया, 'प्यार और खुशियों से भरपूर, देवी पादुकोण सिंह'।