एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फैंस नितेश तिवारी की 'रामायणम्' (Ramayana) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में मेकर्स ने इसको लेकर अपना आगे का प्लान भी रिवील कर दिया है।
ये तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि रामायणम् दो पार्ट्स में रिलीज होने वाली है। लेकिन क्या आपको पता है कि नमित मल्होत्रा के पिटारे में आपके लिए और भी बहुत कुछ है।