एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेंहदी का नाम इस वक्त लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। जिसका कारण उत्तराखंड में हुए एक लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान गायक को कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल द्वारा फटकार लगाने का मामला है। इसके साथ ही दलेर मेंहदी पर ये आरोप भी लगा है कि वह इस लाइव शो के दौरान शराब के नशे में थे।
इस मामले को लेकर जहां एक तरफ दलेर मेंहदी को सिनेमा के तमाम सितारे सपोर्ट कर रहे हैं तो दूसरी तरफ गायिका सोना मोहपात्रा ने कुछ ऐसा बयान दिया है, जिससे ये मामला तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है।