एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) बहुत जल्द पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumar) के साथ 'दायरा' (Daayra) में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है और हाल ही में इसका फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी किया गया।
इस पोस्टर को देखकर ऐसा जान पड़ता है कि फैन्स को फिल्म में डार्क और इन्वेस्टिगेटिव साइड देखने को मिल सकती है। पोस्टर एक दिलचस्प मिस्ट्री की ओर इशारा करता है, जिसमें करीना और सुकुमारन के चेहरे पर गंभीरता दिखाई दे रही है।