एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी(CJP) के सड़को पर उतरकर प्रोटेस्ट करने पर रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) ने हाल ही में आलोचना की थी, जिसके बाद से ही लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचना करने पर किस तरह से धमकाया जा रहा है, उसके स्क्रीनशॉट शेयर करते पुलिस में दर्ज करवाई गई FIR के बारे में भी बताया।