एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और तमन्ना भाटिया (Tamannah Bhatia) बहुत जल्द फिल्म वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट (The Vvaan) में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
फिल्म का पहला गाना छठी मैय्या पहले ही सुर्खियों में है और अब मेकर्स ने दूसरा गाना रिलीज करके एक और बैंगर ड्रॉप किया है। वन का दूसरा गाना ठुमक ठुमक रिलीज हो चुका है। मूवी में तमन्ना भाटिया के लुक और लहंगे को देखकर अचानक से फैंस को सामंथा रुथ प्रभु की याद आ गई।