एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत से इस वक्त एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे के कल्ट धारावाहिक सी.आई.डी और आहट को बनाने वाले निर्देशक बृजेंद्र पाल सिंह यानी बी.पी.सिंह (B.P.Singh Died) का निधन हो गया है। बी.पी.सिंह की मौत की खबर सामने आने के बाद शोबिज की दुनिया में मातम पसर गया है।
77 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से बी.पी.सिंह ने इस दुनिया को अलविदा कहा है। इस मामले को लेकर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर शोक जताया है।