एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान के होस्ट किए जाने वाले रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' के 20वें सीजन का प्रीमियर 6 सितंबर की शाम को होगा। शो से पहले मेकर्स ने एक नया प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें सीजन 4 के कंटेस्टेंट रहे एक्टर-नेता मनोज तिवारी नजर आ रहे हैं। लेकिन इस बार वह कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने के लिए नहीं आए हैं। उनकी जगह उनकी बेटी, म्यूजिशियन रीति तिवारी हिस्सा लेंगी।