एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 20 (Bigg Boss Season 20) का ग्रैंड प्रीमियर 6 सितंबर को है। इस बार शो में कुल 18 कंटेस्टेंट्स आ रहे हैं जो बिग बॉस के घर में तबाही मचाएंगे और अपनी जिंदगी से जुड़े गहरे राज खोलेंगे।
प्रीमियर से पहले कंटेस्टेंट्स के प्रोमो सामने आ रहे हैं। इनमें से एक प्रोमो एक ऐसी एक्ट्रेस का है जिनका हाल ही में तलाक हुआ है। उन्होंने प्यार में मिले धोखे और भरोसा टूटने पर अपना दर्द बयां किया है।