एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन (Bigg Boss Season 20) शुरू हो रहा है। 19वें सीजन की सफलता के बाद हाल ही में सलमान खान ने 20वें सीजन की अनाउंसमेंट की।
हर सीजन की तरह बिग बॉस का नया सीजन भी एक नई थीम पर शुरू होने वाला है और इसका कनेक्शन सलमान खान (Salman Khan) के फिल्मी करियर से है। बीते दिनों ही शो का पहला टीजर जारी करते हुए सल्लू मियां ने 'करण-अर्जुन' का नाम लेकर शो की घोषणा की थी। अब उन्होंने एक नया अपडेट दिया है।