एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) में इन दिनों रिश्तों और बयानों को लेकर खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। कभी कंटेस्टेंट के कमेंट्स तो कभी कैमरे पर उनकी ओछी हरकतें चर्चा में बने रहे।
अब ऐसी ही एक वजह माही विज (Mahhi Vij) के लिए परेशानी का सबब बन गई। 'बिग बॉस 20' के लेटेस्ट प्रोमो में माही विज को रोते हुए देखा गया। शो में उन्हें लेकर जो नैरेटिव बनाया जा रहा है, उस पर सवाल उठाते हुए वह काफी भावुक हो गई।