Entertainment
Bhai Tera Star Hai Review: कॉमेडी के नाम पर फूहड़ता, बेकार कहानी... राघव जुयाल से नहीं थी ऐसी उम्मीद!
स्मिता श्रीवास्तव, मुंबई। 'भाई तेरा स्टार है' शीर्षक सुनकर लगता है यह मजेदार कॉमेडी फिल्म होगी, लेकिन कहानी के साथ यह शीर्षक बिल्कुल फिट नहीं बैठता है। वर्तमान में कंटेंट को ही किंग कहा जा रहा है। ऐसे में यह कहानी उसक
लेखक Rinki Tiwari157K पढ़े गए

स्मिता श्रीवास्तव, मुंबई। 'भाई तेरा स्टार है' शीर्षक सुनकर लगता है यह मजेदार कॉमेडी फिल्म होगी, लेकिन कहानी के साथ यह शीर्षक बिल्कुल फिट नहीं बैठता है। वर्तमान में कंटेंट को ही किंग कहा जा रहा है। ऐसे में यह कहानी उसके साथ भद्दा मजाक लगती है।
एक रात की कहानी को देखते हुए शुरुआत से लेकर अंत तक यही सवाल मन में बना रहता है कि आखिर यह कहानी किस मकसद से लिखी गई है। फिल्म में ढेर सारे किरदार है। उनके बारे में स्क्रीन पर लिखकर आता है किस पात्र का किससे क्या संबंध है। या फिर उन पात्रों के दिमाग में क्या चल रहा है? यह पूरी तरह ध्यान भटकाता है। उस पर लगभग सभी कलाकार ओवरएक्टिंग से बाहर ही नहीं निकल पाते।
-1795352876945.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

-1795347125699.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
