एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तमिल एक्टर विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) इन दिनों अपनी फिल्म बत्था को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्टर ने अपनी फिल्म ‘बत्त्था' को इतना प्यार और सपोर्ट देने के लिए केरल के दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है।
एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक मैसेज शेयर करते हुए कहा कि काश वे फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए दर्शकों के साथ मौजूद होते।