एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ग्लैमरस क्वीन अवनीत कौर (Avneet Kaur) कई बार अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में आ जाती हैं। कई बार उनका नाम म्यूजिक प्रोड्यूसर राघव शर्मा (Raghav Sharma) के साथ जोड़ा गया है। अब एक बार फिर दोनों के रिलेशनशिप को लेकर गॉसिप चल रही है।
दरअसल, जामनगर में एक वेडिंग सेलिब्रेशन में राघव शर्मा और अवनीत कौर की तस्वीरें सामने आईं। इंटरनेट यूजर्स ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि कहीं अवनीत और राघव शादी के बंधन में बंध गए हैं या बंधने की तैयारी में हैं। अब इन अफवाहों पर पहली बार राघव ने रिएक्ट किया है।