एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'असुर' गौरव शुक्ला द्वारा बनाई गई एक बहुत ही सफल और दिलचस्प साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। दो सीजन की जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स अब तीसरे सीजन को लाने की तैयारी में है और इसी को लेकर अब अपडेट सामने आ गई है।
'असुर 3' में श्वेता बसु की एंट्री
धनंजय राजपूत और निखिल नायर के निभाए किरदार इस फ्रैंचाइजी का अहम हिस्सा बन चुके हैं और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फैन्स के लिए आगे क्या है। कास्ट में और रोमांच जोड़ने के लिए, एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद तीसरे सीजन में शामिल होने जा रही हैं। हालांकि उनके किरदार के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद है कि उनके आने से इस थ्रिलर में एक नया मोड़ आएगा।