एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वो गायक जिन्होंने सिनेमा को अपनी सुरीलों गानों से सजाया, खासकर भक्ति गीतों को अमर बना दिया। यह गायक हैं प्रफुल दवे (Praful Dave)। भक्ति गीतों को आवाज देने वाले गायक प्रफुल दवे ने 70s के दौर में अपना करियर शुरू किया था और कई गीत गाए।
प्रफुल दवे के बारे में शायद ही आपको मालूम हो कि वह कभी डॉक्टर हुआ करते थे। जी हां, प्रफुल ने मेडिकल फील्ड में सफलता हासिल कर ली थी, इसके बावजूद उन्होंने डॉक्टर का प्रोफेशन छोड़ अपने दिल की सुनी और गायिकी की दुनिया में कदम रखा।