एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। मोहम्मद रफी (Mohammad Rafi) को बॉलीवुड में अपनी जादुई और मखमली आवाज के लिए जाना जाता था। वह हर तरह के भाव और मूड को आसानी से व्यक्त कर लेते थे।
लेकिन कई बार कई बार ऐसा होता है कि कुछ प्लेबैक सिंगर्स का दौर चल रहा होता है और ऐसे में अपनी पहचान बनाना मु्श्किल होता है। रफी के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ लेकिन उन्होंने इसे कभी भी अपने पर हावी नहीं होने दिया।