एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गीतकार मनोज मुंतशिर ने हाल ही में एआर रहमान के उस पुराने बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने अपनी धार्मिक पहचान की वजह से काम न मिलने का इशारा किया था। लेखक ने रहमान के दावे को चुनौती दी और यह भी कहा कि हो सकता है कि म्यूजिक डायरेक्टर को काम इसलिए न मिल रहा हो क्योंकि उन्होंने इंडस्ट्री के लोगों के साथ अच्छे संबंध नहीं बनाए रखे।