एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर म्यूजिशियन और सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन आज ने ग्रीस में शादी के बाद आज 21 नवंबर को चेन्नई में अपना वेडिंग रिसेप्शन आयोजित किया।
इस रिसेप्शन में कई मशहूर हस्तियों ने मौजूदगी दर्ज कराई। सीएम विजय से लेकर रजनीकांत और कमल हासन जैसे सितारे कपल को शुभकामनाएं देने पहुंचे। एक्टर्स और कपल सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी के साथ-साथ केन विलियमसन, डेनियल विटोरी और डेल स्टेन जैसे क्रिकेट जगत की जानी-मानी हस्तियां भी समारोह में शामिल हुईं।